Home उत्तराखंड भाजपा के सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता  : प्रेमचंद अग्रवाल

भाजपा के सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता  : प्रेमचंद अग्रवाल

Workers engaged in BJP membership campaign: Premchand Agarwal
Workers engaged in BJP membership campaign: Premchand Agarwal

ऋषिकेश(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने में कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटें। प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य जरूर बनाएं। ताकि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सदस्य बनाए जा सकें। सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। यह बातें उन्होंने गुरुवार को ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित एक हाल में आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्य बनने पर मुझे बेहद गौरव का अनुभव हो रहा है। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि सदस्यता का यह अभियान बेहद शानदार एवं सफल होने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक एवं साहसिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संगठन पर्व में हम सबको मिलकर, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कर पार्टी को अधिक सशक्त बनाना है। पार्टी की परिपाटी के अनुसार प्रत्येक सदस्य का अपने परिवार की तरह ध्यान रखना है। भाजपा में भाई भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य तय किया है, उसको लेकर प्रदेश में भी हमें नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं। डॉ. अग्रवाल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वर्तमान और भविष्य की बेहतरी के लिए उनके निर्णयों ने देश को दिशा देने का काम किया। राज्य निर्माण के लिए प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। इसी तरह परमाणु संपन्न देश बनाने का काम किया। इस अवसर पर जिला संयोजक सदस्यता अभियान मनोज ध्यानी,मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार,संदीप गुप्ता,संजय शास्त्री, बृजेश शर्मा, चंद्रेश यादव, संजीव पाल, वरिष्ठ आंदोलनकारी सरोज डिमरी, उषा जोशी, विमला शर्मा, अनीता तिवारी, रेखा चौबे, दिनेश सती, सोनू प्रभाकर, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, नंदकिशोर जाटव, वीरेंद्र भारद्वाज, शिवकुमार गौतम, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, निवेदिता सरकार,सानू पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।