20.3 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैंण के ग्राम सिनौड़ा निवासी युवक रुड़की भगवानपुर से लापता, परिजनों ने तलाश में मदद की अपील की

A young man from Sinauda village in Bhikiasain has gone missing from Bhagwanpur, Roorkee; his family has appealed for help in the search.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

रूड़की (हरिद्वार)। तहसील के ग्राम सिनौड़ा निवासी हेमचंद्र पुत्र तीलाराम पिछले कुछ दिनों से रुड़की भगवानपुर क्षेत्र से लापता है। परिजनों के अनुसार हेमचंद्र भगवानपुर रुड़की में एक होटल में काम करता था। रोज की तरह वह काम पर गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा, और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।लापता युवक की उम्र लगभग 39 वर्ष बताई जा रही है। परिजनो के अनुसार हेम चंद्र दि. 07 अगस्त 2026 लापता है।
परिजनों ने भगवानपुर थाना और संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों, होटलों और बस स्टैंडों में भी तलाश की जा रही है। हेमचंद्र के परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत रुड़की भगवानपुर थाना या अल्मोड़ा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना की जानी है।
हेम चंद्र अविवाहित है।
उसके अचानक लापता होने से परिजन खासे परेशान है।

Related posts

पुलिस ने होटलों चलया सघन चैकिंग अभियान

Primetimes Newz

परमार्थ निकेतन में दी गई  भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में  परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया उत्तराखंड की इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी- 2025 का ड्राफ्ट प्रस्तुत

Primetimes Newz

Leave a Comment