Home उत्तराखंड रेडक्रास के डॉ. अनिल वर्मा सहित अनेक सम्मानित व पुरस्कृत

रेडक्रास के डॉ. अनिल वर्मा सहित अनेक सम्मानित व पुरस्कृत

Many, including Dr. Anil Verma of the Red Cross, were honored and awarded.
Many, including Dr. Anil Verma of the Red Cross, were honored and awarded.

युवा जीवन में नैतिकता व अनुशासन को महत्व दें: डॉ. सुनीता भट्ट

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता भट्ट ने कहा कि युवा शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी कौशल भी ग्रहण करें ताकि आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय विकास में योगदान कर सकें।
डॉ. भट्ट अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन रोड, रायपुर के सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने युवाओं से जीवन में नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन को विशेष महत्व दें।
सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाकर अपना भविष्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही अपने माता -पिता की हर संभव सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संचालक व यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ.अनिल वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस- 2026 की थीम “विभिन्न संदर्भ, समान आकांक्षाएं” विषय प्रवेश करते हुए कहा कि विश्व में विभिन्न सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले युवाओं की समस्याओं तथा समान आवश्यकताओं को समझकर उनका निराकरण करने का प्रयास करना इसका उद्देश्य है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि विश्व के किसी भी कोने में तथा सबसे कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले युवाओं को भी ढूंढकर उनके समान लक्ष्यों व आकांक्षाओं के मुताबिक उनका सशक्तिकरण करके वैश्विक एकता का प्रयास किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी, प्रतिस्पर्धा, असफलता, मानसिक तनाव तथा रातोंरात अमीर बनने की लालसा के कारण नशा, अपराध, हिंसा, मानव तस्करी आदि अनेक असामाजिक गतिविधियों में संलग्न होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। अतः गुणवत्तायुक्त शिक्षा, कौशल विकास,उचित मार्गदर्शन व सम्यक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर ही आदर्श युवा सशक्तिकरण किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए दूसरों का जीवन बचाने के लिए हर तीन माह में रक्तदान करने का अनुरोध किया।
यूसेक्स के संयुक निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने कहा कि युवाओं को केवल प्रेरणादायक बातें सुनाना काफी नहीं है बल्कि उनका उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलना चाहिये। उन्होंने युवाओं से जोश में होश ना खोने का संदेश देते हुए वैश्विक समस्या एड्स के प्रति जागरूक होकर बचने का आह्वान किया।
राज्य उद्योग मित्र समिति के दायित्वधारी शांतनु बिष्ट ने कहा कि युवाओं को अपनी समस्याओं को दृढ़ता पूर्वक रखना चाहिए परंतु भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि वे शोषण से बच सकें।
यूसेक्स के उपनिदेशक महेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुकूल नहीं होतीं परंतु हमें अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए।
स्टेट नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं कुमकुम भारद्वाज, शैलजा पोखरियाल तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की कु. रुचि ने भी युवाओं की समाज में भूमिका पर विचार व्यक्त किये।
हंसा ग्रुप के निदेशक विनोद ममगाईं एवं साथियों द्वारा नशा व एड्स विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर समाज में विशिष्ट योगदान हेतु रेडक्रॉस से रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा, चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी, प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता भट्ट, राज्य दायित्वधारी श्री शांतनु बिष्ट, रेडक्रॉस टीम लीडर मेजर प्रेमलता वर्मा, स्टेट नर्सिंग कॉलेज की टीचर एकता उपाध्याय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त टेक्नीकल एक्सपर्ट मो . जावेद, संदीप सिंह, अखिलेश वर्मा, लक्ष्मण चौहान, विनोद ममगाईं, डीएवी कॉलेज से लीडर रिया बिष्ट व जिया तसव्वुर, डीबीएस कॉलेज से लीडरअथर्व थपलियाल व कनक उप्रेती, मो. जावेद , एनडीएमए से सुशील कैन्तुरा छात्रा वक्ताओं कुमकुम, शैलजा व रुचि को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का कुशल सघन संचालन यूथ रेड क्रॉस के डॉ. अनिल वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन यूसेक्स के संयुक निदेशक, आई ई सी अनिल सती ने किया।
कार्यक्रम में यूसेक्स के सहा. निदेशक सौरभ सहगल, ओ. पी सिंह, जगदीश अधिकारी, आशीष रॉबर्ट, किशन राजगुरु, आदित्य आर्य,, साहिल डोभाल, सामिया, ध्रुव कौशिक, ऋषभ, निकिता, हिना, शिवांशी गुसाईं, रितु डिमरी, गौरव, विवेक , मोहित व रिया राज सहित यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी स्वयंसेवी, स्टेट नर्सिंग कॉलेज, सीआईएमएस तथा नवोदय विद्यालय की छात्राएं व एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।