22.4 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नशे के सौदागरों पर अल्मोड़ा पुलिस का प्रहार, सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई पर 01 तस्कर हुआ गिरफ्तार

Almora Police crack down on drug traffickers; one smuggler arrested in a joint operation by Salt Police and the SOG.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्नोड़ा)। सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 1.64 लाख रुपए की कीमत की 06.595 किग्रा गांजा बरामद कर 01 तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के लिए सभी थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ तिराहे से कालीगांव की ओर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक युवक के कब्जे से 06.595 Kg गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-16/2026 धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेश कुमार उम्र- 55 वर्ष पुत्र दलेराम निवासी ग्राम- खजूराजर, सदरुद्दीन नगर, जिला बिजनौर (उ0प्र0) है।
पुलिस टीम- मे
1-अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट थाना सल्ट
2-हेड कानि0 राजकुमार थाना सल्ट
3-कानि0 नीरज कुमार,एसओजी अल्मोड़ा शामिल है।

Related posts

यूसीसी बिल लागू कर सरकार ने किया ऐतिहासिक काम : सुरेश

Primetimes Newz

टीएचडीसीआईएल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की: खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की यूनिट-2 (660 मेगावाट) को राष्ट्रीय ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज़ किया गया

Primetimes Newz

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला- सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज:50 हजार लोगों का भविष्य टिका, हल्द्वानी में हाई अलर्ट; ITBP-SSB को रिजर्व रखा

Primetimes Newz

Leave a Comment