22.4 C
Dehradun, IN
September 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाविद्यालय भतरौजखान मे हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

'Har Ghar Tiranga, Ghar-Ghar Tiranga' program organized at the college in Bhatrojkhan.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भतरौंजखान/भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भतरोंजखान में प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में आज ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करते हुए झंडा गीत के सामूहिक गायन से किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अलका कोली द्वारा विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, देश की एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि भीम सिंह अधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन में अच्छी आदतों को अपनाने के महत्व पर चर्चा की। हरीश विष्ट व एन०डी० महरा शांति कुंज प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, सदाचार, समय के सदुपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी आदतें व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ० रूपा यादव, डॉo रविंद्र कुमार, श्रीमती सुनीता भट्ट, श्रीमती प्रीती जोशी, ललित मोहन, रोहित कुमार, गिरीश चंद्र, जगदीश, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

भगवान शिव ने ब्रह्मा जी के अहंकार को नष्ट करने के लिए लिया काल भैरव का अवतार

Primetimes Newz

स्मैक की तस्करी में युवक गिरफ्तार, 18.58 ग्राम स्मैक बरामद

Primetimes Newz

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने उत्तर भारत में 10 मिलियन बिक्री का आंकड़ा पार किया

Primetimes Newz

Leave a Comment