17.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैण में निकाली भव्य तिरंगा रैली

Grand Tricolour rally taken out at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर से बासोट मार्ग तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान धुरा कढ़ोली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ रैली में प्रतिभाग किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय,वंदे मातरम् तथा हर घर तिरंगा जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना को विकसित करना रहा। महाविद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related posts

रक्तदान शिविर में उमड़े युवा, मानवता की सेवा का लिया संकल्प

Primetimes Newz

केनस्टार लाया भारत के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एयर कूलर; अब मिलेगी कम बिजली में दमदार कूलिंग

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को सीएसआर विद ह्यूमन हार्ट के लिए “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment