22.4 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हुआ नशा एक, हानि अनेक विषयक पर गोष्ठी का आयोजन

A seminar on the topic One Addiction, Many Harms was organized at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति एवं महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नशा एक,
हानि अनेक विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र आर्य ने बताया कि आज नशा विकराल रूप धारण कर चुका है,और हमारे समाज को दिन- प्रतिदिन खोखला करता जा रहा है। हर गांव नशे की गिरफ्त में आ चुके है,नशा पहाड़ में बहुत तेजी से फैल रहा है ‌। नशे से अनेक हानियां होती हो रही है। नशा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पतन का कारण है। नशा राष्ट्र की प्रगति में भी अवरोध का कार्य करता है। नशे के विरुद्ध हमें जंग की शुरूआत स्वयं के घर,पड़ोस और गांव से करनी होगी, इसके लिए हमारी शिक्षित युवा पीढ़ी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। तभी हम नशे पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की संयोजक डॉ. इला बिष्ट ने किया।

Related posts

₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी का वांछित आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Primetimes Newz

नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

जंगल बचाने में जान गंवाने वाले वन शहीदों को नमन

Primetimes Newz

Leave a Comment