Home उत्तराखंड खेत में काम करने जा रहे युवक की जमीन में पटक कर...

खेत में काम करने जा रहे युवक की जमीन में पटक कर की हत्या, मुकदमा दर्ज

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी गांव में अपने चचेरे भाइयों के साथ खेत में काम करने जा रहे युवक की आरोपी ने जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। शराफत अली पुत्र कासम निवासी वार्ड नंबर 14 ढकरानी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया गुरुवार रात को करीब नौ बजे उसका बेटा आमिर (20) वर्ष अपने चचेरे भाई इमरान व सलमान दोनों पुत्र गुलफाम निवासी ढकरानी के साथ यमुना नदी के किनारे खेत में काम करने जा रहा था। तभी वहां पीछे से घात लगाकर पहले से बैठे फैजान पुत्र भूरा निवासी वार्ड बारह ढकरानी ने उसके बेटे आमिर पर पीछे से हमला बोलकर ऊपर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिसके बाद आरोपी फैजान ने उसके बेटे की छाती पर कोहनी से कई वार किए। बताया कि इससे पहले उसके भतीजे कुछ समझ पाते आरोपी फरार हो गया। बताया कि दोनों भतीजों ने गंभीर घायल अवस्था में उसके बेटे आमिर को लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India