Category : उत्तराखंड
अपर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
चमोली(आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग रथ पूरे जनपद में भ्रमण करेगा। दिव्यांगजन जनपद के धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल व सार्वजनिक भवनों को भ्रमण करेंगे। जिससे दिव्यांगजनों को इन......
पुरोला में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल ने ली शपथ
उत्तरकाशी(आरएनएस)। नगर निकाय पुरोला में शुक्रवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के उपरांत प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित कर नगर के विकास को लेकर प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श हुआ। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने पुरोला नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष बिहारी......
1.20 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
उत्तरकाशी(आरएनएस)। मोरी पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 636 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम ने......
नवनिर्वाचित मेयर शैलेन्द्र रावत और पार्षदों ने ली शपथ
कोटद्वार(आरएनएस)। कोटद्वार में नवनिर्वाचित मेयर शैलेन्द्र रावत और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सीडीओ गिरीश चंद्र गुणवंत ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को मालवीय उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर शैलेंद्र सिंह रावत समेत पार्षदों ने......
मंगलौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने शपथ ली
रुड़की(आरएनएस)। नगर पालिका परिषद मंगलौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी समेत 20 सभासदों को ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पालिका बोर्ड की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बोर्ड बैठक में अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी समेत सभी निर्वाचित सदस्यो......
नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने की पद एवं गोपनीयता की शपथ
देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश......
दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज
देहरादून। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ दिल्ली की जनता की जीत है। श्री महाराज......
पशु सखियों की कार्यशाला का आयोजन किया
चम्पावत(आरएनएस)। चम्पावत में पशु सखियों की कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालकों को योजना का लाभ दिलाने में पशु सखी मददगार साबित होंगी। सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने कहा कि पशु सखियों से पशुपालन विभाग व पशुपालकों के बीच समंवयक बनाने को......
छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों की जानकारी दी
चम्पावत(आरएनएस)। पुलिस ने तमाम स्कूल कालेज में जागरुकता शिविरों का आयोजन किया। पाटी जीआईसी में थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के तरीकों, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चम्पावत साइबर सैल हेल्पलाइन नंबर 8476055260 के बारे में बताया। इसके......
सचल दल ने औचक निरीक्षण बनबसा डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण
– परीक्षार्थियों की समस्याओं का निवारण करें: निदेशक चम्पावत(आरएनएस)। बनबसा डिग्री कॉलेज का हल्द्वानी से पहुंचे सचल दल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन को परीक्षार्थियों से संबंधी होने वाली समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को बनबसा डिग्री कॉलेज में यूओयू हल्द्वानी की क्षेत्रीय निदेशक......
