26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सचल दल ने औचक निरीक्षण बनबसा डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण

Flying team conducted surprise inspection of Banbasa Degree College

– परीक्षार्थियों की समस्याओं का निवारण करें: निदेशक
चम्पावत(आरएनएस)।  बनबसा डिग्री कॉलेज का हल्द्वानी से पहुंचे सचल दल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन को परीक्षार्थियों से संबंधी होने वाली समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को बनबसा डिग्री कॉलेज में यूओयू हल्द्वानी की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रेखा बिष्ट, डॉ. राजेंद्र कैड़ा और प्रियंका लोहनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सचल दल ने परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी हासिल की। जिसके बाद भवन का निरीक्षण कर गतिमान विश्वविद्यालयी परीक्षा के संबंध में महाविद्यालय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के संबंध में होने वाली समस्याओं के अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। यहां यूओयू के समन्वयक डॉ़ राजीव कुमार, प्राध्यापक डॉ़ मुकेश कुमार, प्रोफेसर डॉ़ भूप नरायन दीक्षित, असि प्रोफेसर डॉ़ सुशीला आर्या, डॉ़ सुधीर मलिक, हेम कुमार गहतोड़ी, त्रिलोक चंद्र कांडपाल आदि रहे।

Related posts

दून अस्पताल के बाहर फायरिंग से सनसनी, दिशांत सिंह घायल— पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ दबिश

Primetimes Newz

06 दिन बाद घने जंगल से सकुशल मिली लापता युवती, अल्मोड़ा पुलिस-एसडीआरएफ के संयुक्त रेस्क्यू ने बचाई जान

Primetimes Newz

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत बोले, छात्रों के लिये जरूरी है शैक्षिक भ्रमण

Primetimes Newz

Leave a Comment