23.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

1.20 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Two youths arrested with hashish worth Rs 1.20 lakh

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  मोरी पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 636 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम ने गत दिवस देर शाम को मोरी-सांकरी रोड पर मियांगाड पुल के पास चेकिंग के दौरान 26 वर्षीय शाहरुख, निवासी बदायूं यूपी और 25 वर्षीय नौशाद, निवासी पटेलनगर देहरादून से अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। टीम में अजीत सिंह बुटोला, महिदेव चौहान, अरविन्द आदि थे।

Related posts

मुख्यमंत्री जी के सख्त आदेश आपदा की तैयारी को लेकर रहे सभी विभाग 24 घंटे अलर्ट

Primetimes Newz

कांग्रेस ने पीएम मोदी को सौंपा 20,000 करोड़ के आपदा राहत पैकेज का ज्ञापन

Primetimes Newz

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया कम तेल की थाली से स्वस्थ जीवन और बचत का संदेश  

Primetimes Newz

Leave a Comment