23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मंगलौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने शपथ ली

Mangalore's newly elected president and councilors took oath

रुड़की(आरएनएस)।  नगर पालिका परिषद मंगलौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी समेत 20 सभासदों को ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पालिका बोर्ड की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बोर्ड बैठक में अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी समेत सभी निर्वाचित सदस्यो ने साफ सफाई व पथ प्रकाश के प्रस्ताव रखें। जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। रुड़की ज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी समेत सभासद जहीर खान, निगहत परवीन, रजत शर्मा, अहताशाम उल हक, इमराना, आस मोहम्मद, कलीम, मुस्कान, शाकिब, परवेज नंबरदार, करीम, विपिन जैन समेत अन्य सभासदों को पद व गोपनीयता की सपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन, अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related posts

डीएम का माइक्रोप्लान कामयाब, बच्चे दिखा रहे शिक्षा में रूचि

Primetimes Newz

एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए सम्मानित

Primetimes Newz

मानसून से लोनिवि को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment