22.1 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

The Additional District Magistrate flagged off the smooth journey of the disabled people

चमोली(आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग रथ पूरे जनपद में भ्रमण करेगा। दिव्यांगजन जनपद के धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल व सार्वजनिक भवनों को भ्रमण करेंगे। जिससे दिव्यांगजनों को इन जगहों पर आने-जाने, कार्य करने में क्या क्या समस्याएं आती हैं उन सभी बातों पर विश्लेषण किया जाएगा। और भविष्य में इन सभी बातों को ध्यान में रखकर योजना बनायी जाएगी।
दिव्यांगजनों के विकास तथा सुगम्य पहुंच हेतु भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की सुगम यात्रा में आज जिला मुख्यालय से 10 दिव्यांगजनों को जिला पुस्तकालय, शहीद स्मारक, सरकारी कार्यालयों व गोपीनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।
दिव्यांगजनों के सुगम्य शहर भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सरकारी भवनों, नगर पालिका कार्यालयों, सिनेमा घरों, पर्यटन स्थलों, पुस्तकालयों, बाजारों आदि सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध सुगम्यता मानदंडों पर चर्चा की जाए और सुगम्यता के मुद्दों की जमीनी हकीकत को समझने में मदद मिल सके, ताकि यह जानकारी वास्तविक निर्णयकर्ताओं और योजनाकारों के साथ साझा की जा सके, ताकि वे इसे अपनी शहरी नीतियों, डिजाइनिंग और विकासात्मक रणनीतियों में शामिल कर सकें।

Related posts

राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की

Primetimes Newz

103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती

Primetimes Newz

लॉन्ग वीकेंड के लिए 5 आसान ट्रिप्स: पर्यावरण के अनुकूल सफर की एक नई शुरुआत

Primetimes Newz

Leave a Comment