September 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

खेल महाकुम्भ 2026 का राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत मे शुरू

Khel Mahakumbh 2026 begins at Government Inter College, Gairkhet.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। खेल महाकुंभ 2026 प्रथम दिवस के शुभारंभ पर खेल महाकुंभ न्याय पंचायत महंयारी 2026 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज गैरखेत के क्रीड़ा मैदान में प्रारंभ किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कल छिपा जोशी, हरीश नैनवाल, ग्राम प्रधान रोटापानी प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष बालम सिंह नेगी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा, शंकर दत्त डुंगरियाल, किशोर कौटिल्य आदि द्वारा संयुक्त रूप से किया गपा।
कार्यक्रम का संचालन राजेश जोशी द्वारा किया गया मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि खेल केवल मेडल प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं संघर्ष की भावना उत्पन्न करता है। प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता कुशवाहा द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा खेलो मिलो आगे बढ़ो के तहत अनुशासित रहकर खेल भावना के साथ खेलने की बात कही गई। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता कुशवाहा, हरीश राम, श्रीमती रिंकी, नवीन चंद सिंह, हरीश नेगी, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती उषा, दर्शन बोरा,
विवेक उनियाल, श्रीमती डॉ0 भावना जुयाल, श्रीमती नीता स्वर्णकार, दिनेश वर्मा, नरेंद्र कुमार, आनंद कड़ाकोटी, नंदावल्लभ आदि ने दर्शक के रूप मे बच्चो का उत्साह बर्धन किया।
अंडर 14 में 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान में गुंजन, द्वितीय स्थान में ममता तथा तृतीय स्थान में अंजू रही।
अंडर 14 मे 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम स्थान कृष्णा, द्वितीय स्थान यशपाल, तृतीय स्थान पीयूष रहा।
कुछ बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि हरीश नैनवाल
ग्राम प्रधान कल छिपा जोशी द्वारा वितरित किया गया।

Related posts

कार से 1.92 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Primetimes Newz

नशे में धुत कैंटर चालक ने पिकअप को मारी टक्कर

Primetimes Newz

डीएम ने ली ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र में अवस्थापना विकास एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment