September 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ की स्टाफ बैठक

The District Magistrate held a staff meeting with the Additional District Magistrate, Municipal Commissioner, and all Sub-Divisional Magistrates.

विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों पर हुआ विचार-विमर्श, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा।जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में स्टाफ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए जाने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मकता आती है, और अन्य कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा तथा उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, सुनील कुमार, संजय कुमार, सौम्या गर्ब्याल व याक्षी अरोड़ा भिकियासैंण शामिल रहे।

Related posts

सभी विभाग सामंजस्य स्थापित कर विकास के लक्ष्य पूरा करें: महाराज

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम; लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर

Primetimes Newz

जीआरडी में फ्रेशर्स पार्टी-“अभिनंदन-2025 ” में रहेगी बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल की धूम !

Primetimes Newz

Leave a Comment