ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश मेंडेंगू का प्रकोप नहीं थमा है। बुधवार को मच्छर जनित रोग डेंगू के सात नए मरीज मिले। ठंड बढ़नेके बाद भी डेंगू का प्रकोप न थमने से शहरवासी चिंतित है। सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव नेबताया कि बुधवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में तेज बुखार, उल्टी, बदन में लाल रंग के चकत्ते की शिकायत लेकर आए 19 लोगों में डेंगू की आशंका के मद्देनजर फिजीशियन ने एलाइजा टेस्ट की सलाह दी। सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब ने दोपहर बाद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें गुमानीवाला, शीशमझाड़ी, 14 बीघा, ढालवाला, लक्ष्मणझूला, टीएचडीसी कॉलोनी आदि क्षेत्रों के सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

















