Home उत्तराखंड मैक्स ने बाइक सवार का मारी टक्कर, एक घायल

मैक्स ने बाइक सवार का मारी टक्कर, एक घायल

बागेश्वर। कपकोट- बागेश्वर मोटर मार्ग में कपकोट डिग्री कालेज के समीप एक मैक्स वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को कपकोट चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी है। कपकोट निवासी गणेश सिंह भराड़ी से बागेश्वर अपनी मोटर साइकिल संख्या यूके 02 A 0665 से बागेश्वर की ओर आ रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मैक्स वाहन संख्या यूके 02टीए 1688 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गणेश सिंह बाइक समेत छिटक करघायल हो गया। जिसे राह में जा रहे यात्रियों ने घायलावस्था में चिकित्सालय ले गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर थानाध्यक्ष कपकोट ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नही मिली है।