Home उत्तराखंड वनकर्मियों से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ काटा जुर्म

वनकर्मियों से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ काटा जुर्म

रिषिकेष। राजाजी राष्ट्रीय पार्क की रामगढ़ रेंज में अवैध खनन रोकने गए वन कर्मचारियों से मारपीट के मामले में रामगढ़ रेंज के रेंजर ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म काट दिया है। रेंजर जयपाल सिंह रावत ने बताया कि उनका पहला प्रयास उस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेने का है, जिसके साथ आरोपी पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे थे। उन्होंने कहा ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर क्लेमनटाउन पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 354, 353, 147, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।