चम्पावत। डायट में नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान चलाया। तेरह जिलों से आए छात्र-छात्राओं, मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं अभियान से जुड़ीं। नशा हटाओ जीवन बचाओ के संयोजक सामश्रवा आर्य ने डायट में हुई विज्ञान संगोष्ठी में नशा मुक्ति अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, एनसीईआरटी के अपर निदेशक डॉ.आरडी शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, सीईओ जितेन्द्र सक्सेना, राज्य विज्ञान समन्वयक देशराज राणा डॉ.अनिल कुमार मिश्र, कमल गहतोड़ी, राजेंद्र गड़कोटी, प्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।

















