नवरात्रों में भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती है मां चण्डी देवी-महंत रोहित गिरी
हरिद्वार। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्रों में की गई मां भगवती की आराधना से साधकों पर विशेष कृपा बरसाती है। जो श्रद्धालु भक्त मां की शरण में आ जाते हैं। उनका उद्धार अवश्य ही निश्चित है। नवरात्रि के प्रथम दिन नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर में महंत रोहित गिरी महाराज ने माता चंडी देवी की विशेष आराधना कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का सार बताते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि माता चंडी देवी बहुत ही दयालु एवं कृपालु हैं। जो अपने भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करती हैं। माता के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों की सभी मनोकामनाएं मां चंडी देवी पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व मां भगवती की आराधना को समर्पित है। संपूर्ण नवरात्र जो साधक नियमानुसार मां की आराधना करते है।ं उनके घर में सुख समृद्धि का वास होता है और उनका जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। मां चंडी देवी मंदिर की पौराणिक मान्यता है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों के कष्टों का हरण कर मां चंडी देवी उन्हें यश वैभव और कीर्ति प्रदान करती है। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का संरक्षण कर उसके बेहतर भविष्य का निर्माण करती है। उसी तरह मां चंडी देवी भी ममतामयी करुणामयी है। अपने भक्तों का संरक्षण कर उनका जीवन भवसागर से पार लगाती है। इस अवसर पर आचार्य पंडित ओमप्रकाश देशवाल, आचार्य पडित पंकज रतूड़ी, आचार्य पंडित नंदकिशोर भट्ट, आचार्य पंडित मनमोहन कंडवाल, आचार्य पंडित शशीकांत सतबोला, पंडित अमित बेलवाल शास्त्री, पंडित राजेश शास्त्री, अनुपम, सुनील कश्यप, राजेंद्र, संजय कश्यप, मोहित तोमर, सुनील सिंह तोमर, तुलसी, दीपक, अवनीश त्रिपाठी, मनोज डोभाल आदि मौजूद रहे।