16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडखेल

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद। अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंपा ध्वज

हल्द्वानी/ हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार 14फरवरी को 38 में राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हो गया, अब मेघालय को अगले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए ध्वज सोपा गया है। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ने हर जनपद में खेल सुविधा जुटा कर देव भूमि को खेल भूमि बनाने का काम क्या है, उन्होंने इस सफल आयोजन और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य को विशेष रूप से शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इतने भव्य आयोजन में सबसे बड़ा योगदान उन एथलीटस का रहा है जिन्होंने प्रदेश के लिए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया, खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहां की हमने उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का सपना देखा था इस सपने को साकार करने का बीड़ा हमारे खिलाड़ियों ने उठाया और सफल करके भी दिखाया ,रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हमने ग्रीन गेम्स जैसी नई अवधारणाओं पर काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड का स्तर बहुत ऊंचा हो गया है। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हमारे प्रदेश में खेलने आए सभी खिलाड़ियों ने यहां की खेल सुविधाओं की जिस तरह से प्रशंसा की वह सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रेखा आर्य ने कहा कि हमारे एथलीटस ने राष्ट्रीय खेलों के स्तर पर तो शानदार प्रदर्शन किया ही है अब प्रदेश सरकार इन्हीं खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब होने के लिए तैयार करेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा का स्वागत किया । कार्यक्रम में मेघालय के मुख्यमंत्री को अगले राष्ट्रीय खेलों के लिए ध्वज सौंपा गया, आयोजन में बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह, श्वेता महार और दिगारी ग्रुप की परिस्थितियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं, इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय ,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

Related posts

यूजेवीएनएल ने चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, 50 मकान ध्वस्त

Primetimes Newz

कांवड़ मेले में सफाई व्यवस्था का मेयर ने किया निरीक्षण

Primetimes Newz

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने ‘माही स्वयं सहायता समूह’ को बनाया सफल डेयरी उद्यमी: दूध उत्पादन से खुली समृद्धि की राह

Primetimes Newz

Leave a Comment