मिकियासैण (अल्मोड़ा)।सल्ट पुलिस मे चैकिंग के दौरान 9.5 लाख से अधिक कीमत की 38.220 किग्रा गांजा बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार कर दिये है।
एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को ₹2500 के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा,चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन अर्टिगा UK19TA-1223 में सवार चालक जगत सिंह अधिकारी के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में क्रमशः 17.560 किग्रा व 20.660 किग्रा कुल 38.220 किग्रा गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-19/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। टैक्सी कार को सीज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
जगत सिंह अधिकारी उम्र-29 वर्ष पुत्र उत्तम सिंह अधिकारी निवासी ग्राम नाथूजाला कोटाबाग, थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल है।
पुलिस टीम मे
अपर उपनि दीवान सिंह बिष्ट,
अपर उपनि दीपचन्द्र सिंह,
हेड कानि. धर्मेन्द्र कुमार,
हेड कानि हेमन्त मनराल,
हेड कानि विरेन्द्रपाल सिंह,
कानि अमरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
