भा.वि.प. “द्रोण” राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में एसजीआरआर बिंदाल.ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल शील्ड पर कब्जा किया।
भारत विकास परिषद् “द्रोण” शाखा द्वारा द्वारा बी एस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान ओएनजीसी कौलागढ़ रोड पर आयोजित हिंदी एवं संस्कृत भाषा में देशभक्ति के गीतों पर आधारित “राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता” में एसजीआरआर बिंदाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हिंदी एवं संस्कृत दोनों समूहगान प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करके ओवरऑल शील्ड पर कब्जा किया। जबकि इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में एसजीआरआर वसंत विहार ने दूसरे स्थान तथा पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड ने तीसरे स्थान पर अपना परचम लहराया
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सरस्वती संगीत अकादमी तथा पूर्व हिल ग्रेंज स्कूल की अध्यापिका से संध्या मुखर्जी, आचार्य रवि शारदा संगीत विद्यालय, अजय मिश्रा भातखंडे संगीत विद्यालय शामिल थे।
विजयी दलों को शील्ड के साथ ही मेडल समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में एसजीआरआर बिंदाल, एसएसजीआर वसंत विहार, विवेकानंद स्कूल जोगीवाला,कन्या गुरुकुल, श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर तथा
पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड कुल 6 विद्यालयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथियों कैंट विधायक सविता कपूर एवं डॉ. मीनाक्षी गंडोत्रा प्रधानाचार्य जसवंत मॉडर्न स्कूल, विशिष्ट अतिथि नमिता ममगाईं प्रधानाचार्य बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान ओएनजीसी, प्रांतीय पर्यवेक्षक भाविप अंजना महेश्वरी तथा विशेष आमंत्रित अतिथि राजश्री गांधी पूर्व केंद्रीय संयोजिका महिला एवं बाल विकास परियोजना भाविप जयपुर , राजस्थान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
भा.वि.प द्रोण शाखा अध्यक्ष श्रीमती यामा शर्मा ने स्वागत संबोधन करते हुए राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सन् 1967 से प्रारंभ की गई यह राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता विद्यार्थियों में बहुत लोकप्रिय है। विद्यालयों के छात्र- छात्राएं प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता के आयोजन का ना केवल बेसब्री से इंतजार करते हैं बल्कि उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में प्रतिभाग भी करते हैं।
मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रप्रेम के इन गीतों को गुंजायमान करके जन-जन में देशभक्ति के भाव का संचार करते हैं। उन्होंने विजयी विद्यालयों को बधाई देते हुए समस्त प्रतिभागियों की सराहना की।
मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी गंडोत्रा, प्रधानाचार्य जेएमएस ने कहा कि हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में इस प्रतियोगिता का आयोजन इतने बड़े स्तर पर आयोजित करना बहुत ही सराहनीय है। इससे अन्य बच्चों में भी देशभक्ति का जज़्बा पैदा होता है।
विशिष्ट अतिथि नमिता ममगाईं ने प्रतियोगिता के आयोजन को परोक्ष रूप से राष्ट्र सेवा की संज्ञा दी।
प्रांतीय पर्यवेक्षक अंजना महेश्वरी ने प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय बताते हुए समस्त दर्शकों को देशभक्ति से प्रेरित होकर झूमने के लिए मजबूर कर देने को कार्यक्रम की सफलता करार दिया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए “द्रोण” शाखा सचिव कंचन गुनसोला ने समस्त अतिथियों, आकर्षक परिधानयुक्त गायक प्रतिभागियों, वाद्य यंत्र वादकों, निर्णायकों, प्रधानाचार्यों , संगीत शिक्षकों तथा ओ.एन.जी.सी. प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आाई जी श्री एस एस द्रोण कोठियाल , पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर सी गर्ग , पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. अनिल वर्मा , पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष अरूणा चावला, पूर्व अध्यक्ष मधु मारवाह, मेजर प्रेमलता वर्मा , आईटी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रिंसीपल डॉ. मधु रॉय, आभा अग्रवाल ,सक्रिय सदस्य पूर्णिमा कपूर, शकुंतला वर्मा, सतीश शर्मा, आर पी श्रीवास्तव, योग गुरु अनीता गुप्ता, स्नेहा ,दामिनी, शुभवंती उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
संयोजन समिति में शाखा की वित्त सचिव कल्पना सैनी, संगठन मंत्री डॉ. आर डी अग्रवाल , उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन. सचिव कंचन गुंसोला तथा संगठन मंत्री आर डी अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन द्रोण अध्यक्ष यामा शर्मा ने किया।
