27.2 C
Dehradun, IN
September 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांवड़ मेले में सफाई व्यवस्था का मेयर ने किया निरीक्षण

The mayor inspected the cleanliness arrangements at the Kanwar fair

हरिद्वार। कांवड़ मेले को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मेयर किरन जैसल ने मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र में सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। निरीक्षण के दौरान मेयर ने रोड़ी बेलवाला पार्किंग से लेकर सीसीआर चौक तक सफाई, कचरा प्रबंधन और जल निकासी की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने मार्गों पर सफाईकर्मियों की तैनाती, कूड़ेदानों की उपलब्धता, नियमित कचरा उठान और पानी की निकासी की स्थिति को परखा। मेयर किरन जैसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे कांवड़ मेले की अवधि में सफाई व्यवस्था मजबूत और निरंतर बनी रहनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

एनएसएस समाज सेवा की भावना जाग्रत करने में सफल : अनिल भारती

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया भव्य शुभारम्भ

Primetimes Newz

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, साढ़े छह लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

Primetimes Newz

Leave a Comment