16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की श्रद्धालुओं से अपील: महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग,संतों, आश्रमों और संस्थाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है सतत जारी रखें भंडारा/प्रसाद वितरण का कार्य,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ प्रयागराज में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ आस्था का महापर्व है, जिसमें पूरे देश और दुनिया के लोग भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में सभी का सकारात्मक सहयोग इस आयोजन की सफलता को कई गुना बढ़ा सकता है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें, बल्कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, जिससे सभी को पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सुगम अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने संतों, आश्रमों और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे भंडारे और प्रसाद वितरण की पवित्र व्यवस्था को अनवरत जारी रखें, ताकि सभी श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने महाकुंभ में स्वच्छता बनाए रखने की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से स्वयं स्वच्छता का पालन करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Related posts

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय बजट-2025 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बजट बताया..

Primetimes Newz

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

Primetimes Newz

भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में और देश के समस्त वर्गों के हितों में सहयोगी है बजट- कुसुम कण्डवाल

Primetimes Newz

Leave a Comment