21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज के अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल

Maharaj gave instructions to the officers to include local artists and yoga teachers in the Yoga Mahotsav

ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

बैठक में तैरियारियों की रुपरेखा पर हुआ मंथन

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और उसकी रुपरेखा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में पर्यटन अधिकारियों के साथ ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रुपरेखा, उसके प्रबंधन और व्यस्थाओं को लेकर पर्यटन अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में योग, ध्यान, स्वास्थ्य, और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य भी प्रतिभाग करेंगे इसलिए पहले से व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

श्री महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के इस आयोजन में योग ध्यान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य और प्रतिभागी भी शामिल होंगे। इस आयोजन से हमें कई प्रमुख यौगिक क्रियाओं को सीखने का मौका मिलेगा और पूज्य संतों एवं योग गुरुओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में स्थानीय कलाकारों और योग गुरुओं को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाये। इस अवसर पर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, एसीईओ अभिषेक रोहेला, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा, विशेष कार्य अधिकारी सतीश बहुगुणा सहित अनेक पर्यटन अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सेवा पखवाड़ा के तहत शहर फाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

Primetimes Newz

महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने एसईओसी से की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा

Primetimes Newz

Leave a Comment