Home उत्तराखंड 55 एटीएम कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार

55 एटीएम कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार

रुड़की।  पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 55 एटीएम कार्ड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार रात कस्बे के एक एटीएम के पास से संदिग्ध को पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ की और तलाशी में अलग-अलग बैंकों के 55 एटीएम कार्ड बरामद हुए।आरोपी सुमित पुत्र विक्रम निवासी चंद्रपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर ने बताया कि वह भगवानपुर, लक्सर और मंगलौर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर चुका है। पूर्व में देवबंद थाने में भी उसके खिलाफ धोखाधडी का केस भी दर्ज है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी निकाली जा रही है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India