29.9 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आयुष्मान आरोग्य मंदिर  क्वैराला में मनाया गया 12वाॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

The 12th International Yoga Day was celebrated at Ayushman Arogya Mandir, Kwairala.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण  (अल्मोड़ा)।आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में आज रविवार को 12वाॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) विकास खंड सल्ट के क्वैराला में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर धन्वन्तरि वंदना द्वारा किया गया । योग अनुदेशक हिमांशु पंत एवं योग अनुदेशिका श्रीमती लीलावती नैनवाल ने चिकित्सालय परिसर में आशाओं सहित स्थानीय लोगों को योग आसनों का अभ्यास करवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नम्रता भट्ट द्वारा इस वर्ष की योग दिवस की विशेष थीम स्वस्थ आयु के लिए योग का महत्त्व बताते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर चिकित्सालय स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

Related posts

पेस्टल वीड स्कूल द्वारा आयोजित “ग्रीन दून क्लीन दून” का 17वां संस्करण जन जागरूकता दौड़ 2025 प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित

Primetimes Newz

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

Primetimes Newz

राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment