24.7 C
Dehradun, IN
November 7, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

MDDA Vice-Chairman Banshidhar Tiwari and Secretary Mohan Singh Barnia extended Diwali greetings.

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों अधिकारियों ने कामना की कि रोशनी और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के संचार का भी पर्व है।
उन्होंने कहा कि देहरादून और मसूरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए एमडीडीए लगातार प्रयास कर रहा है। इस अभियान में आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने, जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का पर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपोत्सव हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। दोनों अधिकारियों ने प्रदेशवासियों से सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की।

 

Related posts

मुख्यमंत्री से बार एसोसिएशन की मुलाकात, अधिवक्ताओं ने रखीं मांगें

Primetimes Newz

ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार संदिग्ध बाबाओं पर कानूनी शिकंजा

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया शाइन अवी लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment