20 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी में 02 नवंबर से सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श निःशुल्क

At Chandan Hospital, Haldwani, OPD consultations with all specialist and super-specialist doctors will be free of charge starting from November 2nd.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी ने कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 02 नवंबर 2026 से अस्पताल के सभी विशेषज्ञ (ब्रॉड स्पेशियलिटी) एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों में डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

इस पहल का उद्देश्य हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी को भी विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श लेने में परेशानी न हो।

इस सुविधा के तहत हड्डी रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सामान्य चिकित्सा, फेफड़े एवं श्वसन रोग, बाल रोग, हृदय रोग, हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा, गुर्दा रोग, मूत्र रोग, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी सहित अस्पताल के सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों में निःशुल्क ओपीडी परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल में ओपीडी का समय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

चंदन हॉस्पिटल प्रबंधन ने हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related posts

राज्यपाल ने रेडक्रॉस की आपदा राहत सामग्री वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Primetimes Newz

भतरौंजखान बाजार में पुलिस का जन-जागरुकता अभियान, साइबर अपराध और यातायात नियमों की दी जानकारी

Primetimes Newz

“सर्कल ऑफ टॉडलर्स” का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया भव्य शुभारंभ, कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी की शिरकत

Primetimes Newz

Leave a Comment