21.8 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पूर्व ग्राम प्रधान लौकोट के पुत्र अंकुर पंत का उत्तराखंड पीसीएस-2026 में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Ankur Pant, son of the former village head of Laukot, selected for the Uttarakhand PCS-2026; wave of joy in the region.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकास खंड भिकियासैंण के भतरौंजखान क्षेत्र के ग्राम लौकोट निवासी पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश पंत के पुत्र अंकुर पंत का उत्तराखंड पीसीएस-2026 परीक्षा में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ग्राम लौकोट पहुंचे,जहां उन्होने अंकुर पंत व उनके परिजनों को पुष्पमाला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

अंकुर पंत की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अंकुर पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत के चचेरे भाई हैं।
अपनी सफलता पर अंकुर पंत ने कहा, मेरी इस उपलब्धि का श्रेय मेरे मांता कमला पंत,पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग एवं आशीर्वाद को जाता है। उनके विश्वास और निरंतर समर्थन ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि अंकुर पंत की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सफलता से अन्य युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों ने अंकुर पंत को उत्तराखंड पीसीएस-2026 में चयन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधिपो ने उन्हे बधाई दी है।

Related posts

जिला योजना समिति के गठन हेतु अनंतिम परिसीमन की विज्ञप्ति जारी

Primetimes Newz

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं, कहा ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति

Primetimes Newz

रेरा प्रोजेक्ट से  संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें : मुख्य सचिव

Primetimes Newz

Leave a Comment