20 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

फूड कोर्ट में भिन्न-भिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टालों पर भरपूर आनंद ले रहे हैं विरासत के शाही मेहमान

The royal guests of the heritage property are thoroughly enjoying themselves at the food court, which features stalls offering delicious delicacies from various states.

विरासत महोत्सव-2026 में 14 दिन का मधुर व मनमोहक सफ़र हुआ पूरा, मात्र एक दिन रहा शेष

शास्त्रीय सांस्कृतिक संगीतों का भव्य आनन्द लेने, खरीदारी करने और फूड कोर्ट में अब तक लाखों लोग ले चुके हैं स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर स्वाद

देहरादून I विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था “रीच” द्वारा उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के नींबू वाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किये जा रहे 15 दिवसीय विशाल एवं बेहतरीन आकर्षक तथा शाही अंदाज़ वाले विरासत महोत्सव-2026 में आज 14 दिन का भव्य एवं खुशनुमा वातावरण संपूर्ण हो चुका है I इस विरासत महोत्सव में न सिर्फ भारतीय शास्त्रीय संगीत की कई नामी संगीतकार हस्तियों द्वारा दी गई शानदार और अद्भुत प्रस्तुतियों का आनंद लिया गया, वहीं खरीदारी करने का भी जोश-जुनून विरासत के इस भव्य और शाही बाज़ार में नजर आया I

विरासत महोत्सव में विशाल सुसज्जित और रोशनी से नहाए हुए विशाल फूड कोर्ट में भी अब तक इन 14 दिनों में लाखों विरासत के शाही मेहमान भिन्न-भिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर स्वाद लेकर विरासत महोत्सव को खुशहाली के पायदान पर ले जा चुके हैं I दिलचस्प यह है कि फूड कोर्ट में समूचे भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रतिदिन लाखों शाही लोग बेशुमार एवं खुशगवार स्वाद ले चुके हैं I गुजरात, दिल्ली, जयपुर, हिमाचल,राजस्थान,उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल पर खानपान का स्वाद लेने के लिए प्रतिदिन खासी भीड़ देखी गई इसके अलावा आकर्षण फर्नीचर एवं साज सज्जा का हर सामान इस शाही विरासत महोत्सव में मौजूद है इनकी भी खरीदारी जमकर की जा रही है I सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों में भारी उत्साह, उमंग और जुनून निरंतर बना हुआ है I

Related posts

ग्रीष्मकाल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

Primetimes Newz

प्रधानमंत्री मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

Primetimes Newz

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment