Home उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

Yoga session held at Government College, Bhikiasain, on International Yoga Day.
Yoga session held at Government College, Bhikiasain, on International Yoga Day.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आज रविवार को रोवर्स-रेंजर्स यूनिट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शर्मिला सक्सेना के निर्देशन एवं वर्तमान मे प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला बिष्ट व दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, पूर्व जिला भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं योग प्रशिक्षक डॉ. अजय पांडे ने योग प्रशिक्षक के रूप में विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया, तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट व श्रीमती लीला बिष्ट ने भी योग के शारीरिक व मानसिक लाभ बताए। प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी अनेक लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।