Home Blog Page 573

गदरपुर एसएसपी ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

रविवार को थाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जीत सिंह ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टी का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर 12 मार्च को अवैध असलहो की बरामदगी व धडपकड़ के अतर्गत एसओजी व थाना गदरपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर गदरपुर के ग्राम आर्य नगर से अवैध असलहे बनाने व बेचने का सामान व उपकरण के साथ तीन अभियुक्तगण .दर्शन सिहं पुत्र इन्दर सिहं निवासी गुलाब का मझरा थाना केलाखेडा उधमसिहनगर, मेहर सिहं पुत्र स्व0 जीवन सिहं निवासी उपरोक्त, महेन्द्र सिहं पुत्र मेहर सिहं निवासी उपरोक्त को रात्री मे गिरफ्तार किया गया । इनके कब्जे से 5 तमन्चे 315 बोर, 2 तमन्चे 12 बोर व 3 तमन्चे 32 बोर के व अवैध असलहे बनाने के उपरकरण बरामद किये गये। जबकि उपरोक्त अभियुक्तगणो से पूछताछ में सात अन्य अभियुक्तगण धर्मेन्द्र सिहं पुत्र मेहर सिहं निवासी ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर, काका पुत्र जरनैल सिंह निवासी उपरोक्त, गुरनाम सिहं पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त, बख्तावर पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त, करनैल सिंह पुत्र नामालूम निवासी उपरोत, धीर सिंह पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त, फूला सिह उर्फ गुरमीत सिंह पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त के नाम प्रकाश मे आये है उन्होंने बताया कि अभियुक्तगणो के विरूद्ध आर्म एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया व गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को बाद आवश्यक कार्यवाही मा0 न्यायालय पेश किया गया। वही एसएसपी ने पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500.रूपये का नकद ईनाम की घोषणा की गयी है। खुलासे के दौरान मौजूद अधिकारियों में एएसपी चन्द्र मोहन सिंह, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह आदि मौजूद थे।

नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चौबटिया स्थित असिसि भवन में नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ अधिकारों के प्रति जागरू किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपने घरों से शुरूआत करनी होगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी दिलकश छटा बिखरी।
नारी शक्ति महोत्सव का मुख्य अतिथि रचना रावत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लगातार संघर्षरत प्रयास व घर से शुरूआत ही महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शिखा सुयाल, बरेली धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष ईगनिशियस डिसूजा व डॉ. रिचा नेगी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम संयोजक सिस्टर लिटि रोज ने अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में सुचेतना सोशल सेन्टर काठगोदाम के फादर डेरिक पिंटो, रानीखेत के संत बोनावेंचर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर साबू जोसफ, डॉ. ललित नेगी, सोनू सिद्दीकी, एलिजाबेथ पैट्रिक, कॉनोसा कांन्वेंट की सिस्टर डेजी, सिस्टर रूबी सहित रानीखेत, भड़गांव, किलकोट, पाखुड़ा सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

डोईवाला पहुंचने पर किशोर उपाध्याय का स्वागत

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते विधायक किशोर उपाध्याय के डोईवाला पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
रविवार को नवनिर्वाचित टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय डोईवाला के भानियावाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार बहुत तेजी से कार्य हुआ है। कनेक्टिविटी को लेकर चाहे वह रेलवे हो, हवाई जहाज से कनेक्टिविटी हो या रोड कनेक्टिविटी हो, तेजी से विकास हुआ है। मोदी सरकार की ही देन है कि हमारे चारों धाम रेलवे कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। इनके लिए तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदरीनाथ, केदारनाथ के लिए कनपुरिया तक रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण होगा और कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री के लिए भी 30 हजार करोड रुपये का प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई देगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर रविंद्र बेलवाल, रामलाल कोठारी आदि मौजूद रहे।

जनता का विश्वास नहीं टूटने देंगे: अग्रवाल

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार चुनाव जीते प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को निभाया जाएगा और जनता के विश्वास को वे टूटने नहीं देंगे।
रविवार को मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं की जीत है। विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं सरकार की योजनाओं की जीत है। भाजपा की कुशल राजनीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है कि उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार सत्ता पर काबिज हो रही है। कार्यकर्ताओं ने संगठन में पन्ना प्रमुख स्तर तक अपनी पूरी मेहनत एवं लगन से इस ऐतिहासिक जीत को बुलंद किया है। क्षेत्र की जनता के प्यार एवं आशीर्वाद का पूर्ण सम्मान करते हुए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा को अविरल प्रभावित करते रहेंगे। चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए सभी वादों को वह धरातल पर उतारने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहेंगे, साथ ही जनता के विश्वास को कभी भी टूटने नहीं देंगे।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनको सम्मानित किया। मौके पर वीरभद्र मंडलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, पर्वतीय संस्कृति समिति के अध्यक्ष भगत सिंह नेगी, रविंद्र राणा, सुभाष वाल्मीकि, सुरेंद्र सिंह सुमन, अविनाश, वायु राज, पुनीता भंडारी, रजनी बिष्ट, बालम सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, महावीर चमोली, राम कैलाश, पिंकी राणा, सुधीर उनियाल, चमनलाल कौशल, गिरीश उपाध्याय, विजय जुगलान, वीरेंद्र रमोला आदि उपस्थित रहे।

नाबार्ड की योजनाओं का लाभ उठाएं किसानः दास

तहसील के लीती गांव में कपकोट सेवा समिति द्वारा किसानों की गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एपी दास ने कहा कि नाबार्ड किसानों के लिए कई योजनाएं चला रहा है। उन्होंने किसानों से इनका लाभ उठाने की अपील की।
किसानों को संबोधित करते हुए नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि नाबार्ड किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहा है। नाबार्ड के प्रबंधक भास्कर पंत ने नाबार्ड की योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि इसके लिए किसानों को ऋण भी दिया जाता है। कपकोट सेवा समिति के अध्यक्ष प्रहलाद कोश्यारी ने कहा कि संस्था द्वारा नाबार्ड की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कपकोट के 40 गांवों में कृषि संगम सहकारिता का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने क्षेत्र में कीवी फल उत्पादन की जानकारी दी। इसके बाद किसानों व नाबार्ड की टीम ने कीवी फल उत्पादन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास प्रबंधक गिरीश पंत, प्रगतिशील किसान हरीश कोरंगा, राधा देवी, आगेश गिरी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जीत के बाद पार्टी नेताओं को धन्यवाद देने दिल्ली रवाना हुए

आपको बता दें प्रदेश में जब से फिर से बीजेपी बहुमत से मुख्यमंत्री के साथ साथ कौन मंत्री बनेगा इसको लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं पार्टी नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो चुकी है विधायकों की भी दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है माना जा रहा है कौन मंत्री बनेगा इसको लेकर भी पार्टी आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने विधायक दिल्ली पहुंचने शुरू हो चुके हैं
ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली आने जाने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा माना जा रहा है होली के बाद ही प्रदेश में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है क्योंकि अभी होलाष्टक लगा हुआ है जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता यदि पार्टी नेताओं के पास समय है विधायकों के पास भी समय है कि पार्टी आलाकमान तक अपनी बात पहुंचा सकें

इन्हें मिल सकती है मुख्यमंत्री की कुर्सी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता परिवर्तन की रवायत को तोड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की तो कांग्रेस 19 सीटें ही जीत पाई जबकि बसपा ने दो सीट और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली।
इस चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हरीश रावत चुनाव हार गए। खटीमा में धामी को कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन कापड़ी ने 6,579 वोट से हराया।
धामी की हार के बाद अब सबके मन में सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी किसे मिलेगी ? बीजेपी अब किन किन विकल्पों पर विचार करती है या कर सकती है,यह जानना बेहद जरूरी है।
बीजेपी को प्रचंड उत्तराखंड में बड़ा बहुमत मिला है, इसलिए भले ही चुनाव हार गए हो लेकिन पार्टी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बना सकती है। छह महीने के भीतर किसी विधायक से सीट को खाली कराकर धामी को उपचुनाव लड़ाकर विधानसभा भेजा जा सकता है। क्योंकि इस कार्य के लिए छह महीने का समय होगा इसलिए पार्टी को कोई दिक्क्त नहीं होगी।
विधायकों में से किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत,कोटद्वार से चुनाव जीती पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी पर दांव लगाया जा सकता है। धनसिंह संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और संगठन व सरकार में काम करने का अनुभव भी है। पार्टी यदि ब्राहमण चेहरे को केंद्र में रखती है तो ऋतु खंडूड़ी की किस्मत खुल सकती है और बीसी खंडूड़ी की साफ सुथरी छवि का फायदा भी पार्टी को मिल सकता है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी विकल्प हो सकते हैं क्योंकि उनकी अगुवाई में पार्टी ने बड़ा बहुमत पाया है। इसके अलावा मंत्री सतपाल महाराज भी एक बड़े विकल्प के रूप में सामने हैं। कई विधायक चौथी पांचवीं बार जीतकर आए हैं उन्हें भी मौका मिल सकता है।
बीजेपी अपने सांसदों में से किसी को मौका दे सकती है। उनमें सबसे ऊपर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का नाम है। वह नैनीताल से सांसद हैं। दूसरा नाम हरिद्वार से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का है। निशंक को भी मुख्यमंत्री बना सकती है। लेकिन इन दोनों को बनाने से दो-दो उप चुनाव कराने होंगे,एक उपचुनाव इन्हें विधायक बनाने का होगा और दूसरा इनके द्वारा खाली की गई लोकसभा सीट पर कराना होगा। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी एक विकल्प हो सकते हैं। बलूनी को सीएम बनाने पर पार्टी को लोकसभा का उपचुनाव नहीं कराना पड़ेगा।

स्कॉर्पियो में सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

जयपुर से स्कॉर्पियो में सवार एक परिवार स्नान करने के लिए हरिद्वार जा रहा था। सड़क हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कोर कॉलेज से आगे बढेडी राजपूतान के पास हुई है।

समाचार एजेंसी आरएनएस के अनुसार राजस्थान के जयपुर से एक परिवार गंगा में स्नान करने के लिए अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आ रहे थे। बताया गया है कि स्कार्पियो सवार जैसे ही रुड़की पार करते हुए बढेरी राजपूतान पहुंचे तो इसी दौरान स्कार्पियो चालक की आंख लगने से स्कॉर्पियो आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। ट्रैक्टर ट्राली में घुसने से स्कॉर्पियो में बैठे पिता पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि पिता की गोद में पुत्र बैठा हुआ था। बाकी पीछे बैठे स्कार्पियो सवार को सकुशल बाहर निकाल लिया गया कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी को काटकर पिता पुत्र के शव को बाहर निकाला गया। बहादराबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता पुत्र के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भिजवाया है। पुलिस ने मृतक का नाम रामस्वरूप निवासी जयपुर बताया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

एचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। इस मौके पर टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने कहा कि हमें कार्य करते समय सुरक्षा के पहलुओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। मौके पर सक्सेना ने पर्यावरण के बचाव के लिए भी काम करने की अपील की। समापन समारोह के अवसर पर सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को पुरूस्कृत करने का काम भी किया गया। इस मौके पर आरआर, संदीप अग्रवाल, एएन त्रिपाठी, अभिषेक, एमके सिंह, एसबी प्रसाद, प्रदीप गोयल, पीआरओ मनबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शैलारानी ने जनसम्पर्क कर जनता का धन्यवाद

केदारनाथ क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक शैलारानी रावत ने जीत के बाद क्षेत्र में जनसम्पर्क कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही जनता को जाता है, जिन्होंने इतने बड़े अंतर से जीत दिलाई। शुक्रवार को विधायक शैलारानी रावत ने अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, भीरी, ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ, मनसूना, गुप्तकाशी, कालीमठ, कोटमा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान जगह जगह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उनके स्वागत के लिए पहुंचे। ऊखीमठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने ढोल दमाऊ के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचने पर मंदिर समिति के कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया जिसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। ऊखीमठ मुख्य बाजार में व्यापारियों ने अध्यक्ष राजीव भट्ट के नेतृत्व में विधायक शैलारानी रावत का स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान विधायक रावत ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना हमारी प्राथमिकता है। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर विशेष ध्यान रहेगा। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, जिपंस रीना बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, अध्यक्ष केदारनाथ वेदप्रकाश सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, शकुंतला जगवाण, बीना बिष्ट, रमेश चन्द्र तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, वागेश लिंग, शिवलिंग, कुशाल नेगी, दर्शनी पंवार, विक्रम नेगी, जयवर्द्धन कांडपाल, बबिता भट्ट, रेखा रावत, गजेंद्र चौधरी, महेश बर्त्वाल, राजकुमार तिवारी, पवन राणा, दिनेश सत्कारी, कमलेश पंवार आदि थे।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler