26.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी

Sensation after woman's body found in ditch in Sudhowala

देहरादून।  बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक की पन्नी में बंद मिला है और आशंका जताई जा रही है कि लाश होली से पहले की हो सकती है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यहां बाला सुंदरी मंदिर के पास के इलाके में बहुत तेज बदबू आ रही थी। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो खाई में प्लास्टिक की पन्नी में लिपटा महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना होने के कारण महिला के चेहरे को कीड़ों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के दौरान उत्कृष्ट पहल के लिए सम्मानित किया गया

Primetimes Newz

UTU के पांच निदेशक पदों पर चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 10 में से 6 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन

Primetimes Newz

Leave a Comment