Home उत्तराखंड बाइक से गिरकर महिला की मौत

बाइक से गिरकर महिला की मौत

रुद्रपुर। धान काटकर खेत से अपने पति के साथ घर लौट रही महिला बाइक से गिर गई। महिला को उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। रविवार को दियूरी निवासी धनी सिंह अपनी पत्नी संक्रांति देवी (50 वर्ष) के साथ धान कटाई के लिए खेत में गए थे। धान काटने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक बैलगाड़ी से आगे निकलने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर बैठी संक्रांति देवी सड़क पर गिर गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल सक्रांति को 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति ने पुलिस कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इसके बाद वह शव को अपने साथ ले गए। धनतेरस के दिन दीपावली की तैयारियों में जुटे परिवार में महिला की मौत से मातम छा गया।