Home उत्तराखंड नए भारत में विरासत और विकास दोनों : अग्रवाल

नए भारत में विरासत और विकास दोनों : अग्रवाल

ऋषिकेश। उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इससे करोड़ों देशवासियों की आस्था को बल मिलेगा। गुरुवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महाकाल लोक हमारी विरासत और हमारा गौरव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक संपत्तियों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नए भारत में विरासत भी है और विकास भी है। हमारी विरासत को गौरवमयी रूप दिया जा रहा है। इसमें केदारनाथ मंदिर परिसर से जुड़े स्थलों का पुनर्निर्माण, बाबा विश्वनाथ धाम का भव्य निर्माण, भगवान श्रीराम का अयोध्या में बन रहा भव्य और दिव्य मंदिर शामिल है। यही नहीं इसके साथ सोमनाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, शक्तिपीठ अंबाजी तीर्थ धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं का विकास, कालिका माता मंदिर पावागढ़ का पुनर्निर्माण, बाबा बैजनाथ धाम का विकास, जगद्गुरू संत तुकाराम महाराज शिला मंदिर देहू पुणे का लोकार्पण इसकी मिसाल है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि श्री महाकालेश्वर धाम उज्जैन भारत में सर्वाधिक प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंगों में से एक तीर्थ स्थल है। इसके प्रथम चरण का कार्य पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में किया गया। मौके पर भजापा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, संजय व्यास, सम्पूर्ण रावत, दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, सुमित पंवार, जयंत शर्मा, रवैया शर्मा, उषा जोशी, नितिन सक्सेना, जगावर सिंह, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रतीक कालिया, पार्षद सुंदरी कंडवाल, विजेंद्र मोंगा, राजपाल ठाकुर, कविता शाह, रूपेश गुप्ता, माधवी गुप्ता, सचिन अग्रवाल, लक्ष्मी गुरुंग, निर्मला उनियाल, देवदत्त शर्मा, रविन्द्र कश्यप, दिव्या बेलवाल, दीपक बिष्ट, संजय कौशिक, दीपक जुगरान, विजय जुगरान, विवेक शर्मा, स्वाति शर्मा आदि उपस्थित रहे।