रुद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला मोर्चा के साथ मन की बात कही। गदरपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे के साथ श्री सनातन धर्म सभा बुध बाजार में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री ने मन की बात सुनी। विधायक पांडे ने पीएम मोदी को देश का गौरव बताया। वहीं कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई। यहां कार्यक्रम संयोजक अंजू बुडढी, कुलवीर चौधरी, राजबाला चौहान, संतोष कश्यप, लक्ष्मी चौहान, सीमा चौधरी, मंजू गुंबर, रूबी कंबोज, काजल, ज्योति अरोरा, प्रीति चंद्रा, रेनू बिष्ट, मीनाक्षी भारद्वाज, रेखा गुप्ता, लक्ष्मी रावत, सुमन मिड्ढा, सिमरन कौर, बबीता शर्मा, बबीता मुरादिया, राधा सुमन देवी, नीतू चावला, लक्ष्मी रस्तोगी, सर्वेश, दिव्या अनेजा, रेखा जोशी समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

















