23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

शदाणी दरबार में नवनिर्वाचित पार्षद आकाश भाटी का स्वागत

Newly elected councilor Akash Bhati welcomed in Shadani Darbar

हरिद्वार।  उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर के प्रसिद्ध शदाणी दरबार में नगर निगम वार्ड एक के नवनिर्वाचित पार्षद आकाश भाटी का भव्य स्वागत किया गया। शदाणी दरबार के सेवादार अमर लाल शदाणी ने आकाश भाटी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश भाटी ने वार्ड एक के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का वादा किया और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें सीनू राम कनवाल, किशोर तालरेजा, चंदरबान बत्रा, दर्शन बत्रा और प्रेमचंद कनवाल शामिल थे। सभी ने आकाश भाटी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

Related posts

पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समितिः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और भारतीय सेना के बीच एमओयू, जवानों व उनके परिवारों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ

Primetimes Newz

रेडक्रास आपदा प्रबंधन शिविर में रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment