25.4 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर महाराज के अधिकारियों को निर्देश

Modi has resolved to make the national security impenetrable with the Sudarshan Chakra Maharaj

बसों की व्यवस्था हेतु हिमाचल के परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा सत्र गैरसैंण रवाना होने से पूर्व 26-27 अगस्त 2025 को हनोल में होने वाले जागड़ा पर्व की समय से पूर्व तैयारियों को लेकर सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

हनोल स्थित महासू महाराज एवं दसउ में चालदा महाराज में 26-27 अगस्त 2025 को होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों के तहत सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रद्धालुओं के लिए समुचित पेयजल की आपूर्ति, भण्डारे की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस व्यवस्था, हनोल एवं दसउ तक श्रृद्धालुओं के आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण की योजना, शौचालयों की व्यवस्था और जागड़ा पर्व के दौरान पूर्व की भांति जौनसार भाबर तथा उत्तरकाशी क्षेत्र के विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश किये जाने आदि सभी तैयारियों को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विधानसभा सत्र हेतु गैरसैंण रवाना होने से पूर्व सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि हनोल स्थित महासू महाराज और दसउ में चालदा महाराज में होने वाले जागड़ा पर्व में हिमाचल प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल परिवहन निगम से भी पूर्व की भांति बसों की व्यवस्था की जाये। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री से कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला से हनोल-दसउ, नेरुवा-हनोल-दसउ तथा पोंटा- हनोल-दसउ से श्रद्धालुओं के आने जाने हेतु रोडवेज बस सेवाओं को संचालित किया जाए।

Related posts

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

Primetimes Newz

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, शीशमबाड़ा परवल रोड पर 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Primetimes Newz

Leave a Comment