26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पहाड़ के लोगों के प्रति भाजपा की सोच उजागर हुई: डसीला

BJP's thinking towards the people of the hills has been exposed Dasila

बागेश्वर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वह निंदनीय है। भाजपा समाज का सौहार्द बिगाड़ने का काम लगातार कर रही है। इस प्रकरण से पहाड़ के लोगों के प्रति भाजपा की जो सोच है वह उजारग हुई है। लोगों ने ऐसे लोगों से सजग रहना होगा। यह बात उन्होंने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। डसीला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार गढ़वाली समुदाय के लोगों को खुले आम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई उसकी कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में निंदा करती है। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के लोगों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। देश की रक्षा व राज्य निर्माण में इन दोनों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक अन्य प्रकरण में लगातार दो दिन से जिस प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं भाजपा के ही अन्य सहयोगी निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच छिड़ी गैंगवार छिडी है उससे प्रदेश का माहोल बिगड़ेगा। इस प्रकरण से यह साबित हो गया है कि दोनों को राज्य की भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी जनपद बागेश्वर द्वारा राज्य का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने लिए सताधारी दल भाजपा का कड़े शब्दों में निंदा करती हैं और जनपद बागेश्वर से पूरे प्रदेश में यह संदेश देती हैं कि इस तरह से गढ़वाल कुमाउं के लोगों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र परिहार मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ

Primetimes Newz

मुख्य सचिव बर्द्धन ने  कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा

Primetimes Newz

Leave a Comment