20 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

11.745 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार सीज

Youth arrested with 11.745 kg of cannabis; car used for smuggling seized

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने एक युवक को 11.745 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार को भी सीज कर दिया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 93 हजार 625 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत बुधवार को सीओ रानीखेत भावना कैथोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम झड़ गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बैण्ड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक शुभम सिंह रावत 23 वर्ष के कब्जे से 11.745 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस को वाहन से चीड़ के पेड़ की छाल के बुरादे के 38 पैकेट और छाल के गुटकों के 60 पैकेट भी मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया।
इस मामले में थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/42 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोतों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम सिंह रावत निवासी ग्वाली गांव, थाना सल्ट जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा था।
एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त

Primetimes Newz

फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद उत्तराखण्ड के विकास के मजबूत आधार: गणेश जोशी

Primetimes Newz

Leave a Comment