रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला के कक्षा 11 के छात्र पवन बंगारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिमली बंगारी ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत पवन ने लंबी कूद एवं त्रिकूद में विद्यालय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान पर रहा। ऊधम सिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने त्रिकूद त्रिपल जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पवन की इस उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज मानिला के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अब पवन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
