Home उत्तराखंड नाबालिग को भगा ले गया शादीशुदा युवक

नाबालिग को भगा ले गया शादीशुदा युवक

ऋषिकेश। शहर से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि एक शादीशुदा शख्स उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंद्रेश्वरनगर निवासी एक पिता ने शिकायत दी कि उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पूछताछ में नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति सोनू कुमार के साथ नाबालिग गई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि जल्द ही नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India