Home उत्तराखंड कंबोज वेलफेयर सोसायटी ने शहीद उधम सिंह को याद किया

कंबोज वेलफेयर सोसायटी ने शहीद उधम सिंह को याद किया

Kamboj Welfare Society remembers martyr Udham Singh
Kamboj Welfare Society remembers martyr Udham Singh

काशीपुर(आरएनएस)।   कंबोज वेलफेयर सोसायटी ने गुरुवार को तत्वावधान में शहीद उधम सिंह कंबोज जी की जयंती मनाई गई। दोराहा स्थित शहीद की प्रतिमा पर एसडीएम अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, सोसायटी के अध्यक्ष परमजीत हांडा के साथ सोसायटी से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर किया। कंबोज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष परमजीत हांडा के साथ सोसायटी से जुड़े लोग पहुंचे। यहां पर एसडीएम अमृता शर्मा ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह कंबोज वास्तव में भारत मां के सपूत थे। जलियांवाला बाग कांड के बाद उन्होंने जनरल डायर से उसकी करनी का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूत की जयंती मनाना सौभाग्य से कम नहीं। हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि उधम सिंह कंबोज ने गुलामी को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने आजाद भारत का सपना देखा था। वहीं संस्था से जुड़े लोगों ने भी अपने विचार रख माल्यार्पण किया। इस मौके पर परमजीत हांडा, सुमेर लाल, देशराज कंबोज, हरदीप सिंह, मलवीर चंद, मलकीत, नवदीप कंग आदि मौजूद रहे।