21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भाजपा स्टार प्रचारक 13 जनवरी से श्रीनगर में करेंगे जनसंपर्क

BJP star campaigners will do public relations in Srinagar from January 13

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर सीट को हर हाल में जीतने के लिये भाजपा के स्टार प्रचारक जल्द नगर में चुनावी जनसंपर्क करते हुए नजर आयेंगे। भाजपा निगम चुनाव कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि निकाय चुनावी माहौल के बीच 13 जनवरी को स्टार प्रचारक, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट श्रीनगर में भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदान की अपील करेंगे। बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की हलचलों पर रावत ने कहा कि स्टार प्रचारकों के नाम में उनका नाम शामिल किया गया है, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा। रावत ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध में चुनाव लड़ रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के संविधान के अनुसार छह वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है। बताया कि मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आरती भंडारी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी का निष्कासन किया गया है। कहा कि पार्षद पद में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे विजय चमोली, सुजीत अग्रवाल, दीपक उनियाल, संदीप रावत, सूरज हिमलियाज, सत्य नारायण को पार्टी से निष्कासित किया गया है। मौके पर जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, गिरीश पैन्यूली, जितेन्द्र रावत, जितेन्द्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

लिबर्टी का वार्षिक डीलर्स मीट : SS’26 कलेक्शन और नवाचारों का प्रदर्शन

Primetimes Newz

सरयू पुल में मरम्मत कार्य का व्यापारियों ने किया विरोध

Primetimes Newz

चमोली में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू का हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल

Primetimes Newz

Leave a Comment