Home उत्तराखंड भाजपा ने अजय को दिया टिकट, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा ने अजय को दिया टिकट, कार्यकर्ताओं में उत्साह

BJP gave ticket to Ajay, enthusiasm among workers
BJP gave ticket to Ajay, enthusiasm among workers

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश चुनाव समिति ने नगर निकाय के चुनाव के लिए 06 नगर निगमों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नगर निकाय चुनाव के लिए अल्मोड़ा से मेयर के लिए भाजपा ने अजय वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अल्मोड़ा मेयर सीट ओबीसी आरक्षित है। अजय वर्मा पूर्व में भी पालिकाध्यक्ष के लिए पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं अनारक्षित सीट पर मात्र 250 मतों के अंतर से हार गए थे। अजय वर्मा संगठन के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले अजय सौम्य व्यवहार के और मृदुभाषी माने जाते हैं। अजय वर्मा की पार्टी के कार्यकर्ताओं में अच्छी पैठ है और लोकप्रिय भी हैं। अजय को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और माना जा रहा है कि अजय ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर मेयर सीट पर बैठकर भाजपा का खाता खोलेंगे और अल्मोड़ा नगर निगम के पहले मेयर बनेंगे। अजय को टिकट मिलने पर यहाँ कार्यलय में अजय को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अजय को मिलने पर केन्द्रीय मंत्री सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिल्खवाल, प्रदेश मंत्री गंगा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, महिपाल बिष्ट, मीना भैसोड़ा, नगर अध्यक्ष अमित साह आदि पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।