Home उत्तराखंड कोसी नदी में नहाने से बचें, सुरक्षित रहने के लिए सोमेश्वर पुलिस...

कोसी नदी में नहाने से बचें, सुरक्षित रहने के लिए सोमेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Avoid bathing in the Kosi River; Someshwar Police have launched an awareness campaign to ensure safety.
Avoid bathing in the Kosi River; Someshwar Police have launched an awareness campaign to ensure safety.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कोसी नदी मे नहाने स बचने के लिए पुलिस टीम अभियान चला कर लोगो जागरूक कर रहे है।
हाल ही में हुई दुःखद घटना के मद्देनज़र अल्मोड़ा पुलिस लगातार निगरानी व जन-जागरूकता चला रही है।

नदी किनारे नहाते मिले युवाओं को समझा कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को हाल ही में कोसी नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की दुःखद मृत्यु की घटना के दृष्टिगत नदी तटों पर लगातार निगरानी एवं लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली सोमेश्वर पुलिस द्वारा लगातार कोसी नदी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को नदी में न उतरने एवं अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु लाउडहेलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम मे आज शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी द्वारा कोसी नदी के आसपास भ्रमण किया गया। इस दौरान कुछ युवक नदी में नहाते हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल नदी से बाहर निकलवाकर समझाया गया, तथा नदी में नहाने से होने वाले संभावित खतरों एवं हाल ही में हुई दुःखद घटना की जानकारी देते हुए भविष्य में नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

अल्मोड़ा पुलिस आमजन, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर एवं बहाव अचानक बढ़ सकता है। अतः किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं तथा अपने बच्चों एवं परिजनों को भी नदी में नहाने या गहरे पानी के समीप जाने से रोकें।