19.9 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की शिष्टाचार भेंट

Maharaj made a courtesy call on Union Tourism Minister Shekhawat

पर्यटन क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के लिए मांगा सहयोग

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराते हुए भावी योजनाओं पर भी चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को देहरादून लक्ष्मी रोड़ स्थित एक निजी आवास पर पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों से उन्हें अवगत कराते हुए उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पर्यटन के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसलिए राज्य को केंद्र की ओर से अधिक से अधिक मदद दी जाये।

श्री महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया कि राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं और पहलें की गई हैं, जिनका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इनमें “उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना” और “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना” जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो पर्यटन क्षेत्र में निवेश और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करती हैं।

Related posts

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

श्रीनगर विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जालः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

Primetimes Newz

Leave a Comment