25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज के अधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें

Maharaj's instructions to officers, keep road connectivity smooth

सरकार सभी मजदूरों को मलबे से सकुशल बाहर निकलने का हरसंभव कर रही प्रयास

देहरादून। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बर्फ के बड़े पहाड़ टूटने से बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में मजदूरों के मलबे में दबने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकलने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह भारत चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में बर्फ का बड़ा पहाड़ टूटा गया जिसमें 57 मजदूर दबे होने की सूचना मिली थी। सरकार तत्काल एक्शन लेते हुए 15 मजदूरों को बचा लिया है जबकि बाकी दबे 42 मजदूरों की खोज जारी है, सरकार उन्हें सकुशल निकालने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के कारण जहां कहीं भी सड़कों पर मालबा आया है उसे तुरंत हटाकर यातायात कनेक्टिविटी बहाल की जाए।

Related posts

रेडक्रास के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा विशेष रूप से हुए सम्मानित

Primetimes Newz

विधायक आवास हल्द्वानी में फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर लांच किया गया।

Primetimes Newz

महाराज ने “घन्ना भाई” के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

Primetimes Newz

Leave a Comment